आजमगढ़ में पकड़ा गया किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने व बलात्कार का आरोपी
थाना बरदह पुलिस की कार्रवाई, राजस्थान से पकड़ा गया अभियुक्त

आजमगढ़। थाना बरदह क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने एवं शारीरिक शोषण के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई 29 जनवरी 2026 को की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 11 जनवरी 2026 को पीड़िता के पिता द्वारा थाना बरदह में सूचना दी गई थी कि उनकी नाबालिग पुत्री 10 जनवरी को सुबह करीब 7:30 बजे विद्यालय जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन विद्यालय नहीं पहुँची। काफी खोजबीन के बाद परिजनों को आशंका हुई कि किसी युवक द्वारा उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है।सूचना के आधार पर थाना बरदह में मु0अ0सं0 11/26 धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान 27 जनवरी 2026 को किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया। पीड़िता के बयान के आधार पर मामले में धारा 65(1) बीएनएस तथा धारा 5(एल)/6 पाक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी। इसी क्रम में 29 जनवरी 2026 को उपनिरीक्षक उमेश चन्द्र यादव मय पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त रीतिक डावला पुत्र बबलू (विकाश) को चौकी मोड़ क्षेत्र से लगभग 11:30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त का निवासी पता वार्ड संख्या 46/62, धानक मोहल्ला, इंदिरा चौक, थाना जवाहर नगर, जनपद श्रीगंगानगर (राजस्थान) बताया गया है।
पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।



