Azamgarh news:युवती को बहला-फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Azamgarh news:

आजमगढ़। थाना अहरौला पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर भगाने एवं दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर की।प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना अहरौला में दर्ज मु0अ0सं0 428/2025 अंतर्गत धारा 87/69/115(2)/351(3) बीएनएस के तहत दर्ज मुकदमे में अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। यह मामला दिनांक 06 दिसंबर 2025 को तब दर्ज हुआ था, जब एक युवती के घर से चले जाने और वापस न लौटने के संबंध में परिजनों द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया था। विवेचना के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर अभिषेक कुमार का नाम प्रकाश में आया।गुरुवार, 29 जनवरी 2026 को उपनिरीक्षक नितेश कुमार चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग व तलाशी अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बरसातीगंज पुल के पास से अभियुक्त को सुबह 10:35 बजे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अभिषेक कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार, निवासी ग्राम मुडियार, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 21 वर्ष के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है और मामले में अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है।



