जौनपुर, 29 जनवरी 2026 – जिला कृषि अधिकारी ने अवगत कराया है कि

ब्यूरो प्रमुख जौनपुर

जनपद में रबी फसलों की बुवाई एवं सिंचाई के उपरान्त टॉपड्रेसिंग हेतु कृषकों द्वारा यूरिया की मांग तेजी से की जा रही है। जनपद में उर्वरक वितरण व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाये रखने हेतु 29 जनवरी 2026 को कुल 17 उर्वरक बिक्री प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर एवं स्टॉक बोर्ड/रेट बोर्ड अद्यतन पूर्ण न होने के कारण कुल 04 उर्वरक बिक्री प्रतिष्ठनों यथा मे० सूरज खाद भण्डार करंजाकला, मे० प्रमोद खाद एवं बीज भण्डार मनवल, मे० नेशनल खाद भण्डार, मे० कृषि उन्नति एग्रीजंक्शन केन्द्र सिद्दीकपुर का उर्वरक प्राधिकार पत्र तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया। मे० आर०के० बीज भण्डार मल्हनी पर रेट बोर्ड न पाये जाने कारण एवं मे० मैहर एग्रीजंक्शन केन्द्र मल्हनी द्वारा बिना किसी सूचना के प्रतिष्ठान बन्द पाये जाने के पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। निरीक्षण के दौरान कुल 05 उर्वरक नमूना ग्रहित किया गया।

कृषक भाइयों से अपील है कि अपने निकटतम बिक्री केंद्र से पी०ओ०एस० मशीन पर अंगूठा लगाकर अपनी जोत बही के अनुसार संस्तुत मात्रा में यूरिया उर्वरक क्रय करे तथा अपने विक्रेता से रसीद अवश्य लें। यदि किसी विक्रेता द्वारा मनमाने ढंग से बिक्री की जा रही है तो उसकी शिकायत जिला कृषि अधिकारी जौनपुर के कार्यालय में स्थापित कण्ट्रोल रूम में दूरभाष संख्या 8419021250 पर पूर्वान्ह 10ः00 बजे से अपरान्ह 05ः00 बजे तक दर्ज करा सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button