Deoria news, मत्स्य जीवी फएफसीसी का हुआ निरीक्षण प्रगति के बारे में ली गई जानकारी

मत्स्यजीवी एफएफपीसी का हुआ निरीक्षण, प्रगति के बारे में ली गई जानकारी
देवरिया।
बरहज, देवरिया। कृषि विज्ञान केन्द्र देवरिया के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर मांधाता सिंह ने शुक्रवार को मत्स्य जीवी फिश फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड बरहज कार्यालय का निरीक्षण किया और चेयरमैन निषाद जितेन्द्र भारत से एफएफपीओ के प्रगति बारे में जानकारी ली I इस दौरान कृषि वैज्ञानिक ने एफएफपीओ से जुड़ी फाइलों को देखा और एफएफपीओ के कार्य के प्रति संतोष जताते हुए हर संभव मदद करने हेतु आश्वस्त किया। साथ ही कृषि वैज्ञानिक ने परसिया तिवारी मौजूद एफएफपीओ के तालाब का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मत्स्य पालकों से मुखातिब होते हुए शासन से जुड़ी योजनाओं की भी चर्चा की I उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत् मछुआरों को आर्थिक सहायता, प्रशिक्षण और बुनियादी ढांचे के लिए ऋण और सहायता प्रदान की जाती है, ताकि मछली उत्पादन बढ़े और किसानों की आय दोगुनी हो सके। इसमें मछुआरों और उद्यमियों को लाभ देने के लिए ऋण गारंटी और ब्याज सहायता भी शामिल है I इस अवसर पर डायरेक्टर ज्ञानेश्वर सिंह, सीमिरखी देवी, सूरज प्रसाद, निवसिड के जिला प्रभारी सर्वेश कुमार, मत्स्य पालक किसान राजेन्द्र निषाद, रामकृपाल शुक्ला, जय प्रकाश निषाद, अनिल कुमार साहनी, रामाश्रय निषाद, रमेश कुमार आदि उपस्थित रहें I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button