Deoria news, सत्य और अहिंसा के देवदूत थे महात्मा गांधी, डॉ धर्मेंद्र पांडे

सत्य और अहिंसा के देवदूत थे महात्मा गांधी – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

महात्मा गांधी के शहीदी दिवस पर कांग्रेसियों ने किया नमन
देवरिया।
सलेमपुर। आजादी के महानायक महात्मा गांधी के शहीदी दिवस पर नगर के गांधी चौक स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ब्लॉक कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन कर उनको नमन किया गया। इस दौरान सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि महात्मा गांधी वास्तव में सत्य और अहिंसा के देवदूत थे।उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया।आज उनके नीतियों और सिद्धांतों पर चल कर ही देश विकसित हुआ है। ब्लॉक अध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने कहा कि अहिंसा के पुजारी गांधी जी के विचारों को आज कुछ नफरत फैलाने वाले लोग खत्म करना चाहते हैं लेकिन देश की जनता इन नफरती ताकतों के मंसूबे को सफल नहीं होने देगी। युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक सत्यम पांडेय ने कहा कि आज युवाओं को महात्मा गांधी के जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। गोष्ठी को नगर अध्यक्ष प्रमोद श्रीवास्तव,डॉ याहिया अंजुम, चुन्नू श्रीवास्तव,विनोद कुमार, रामकेवल चौहान,नवलकिशोर पांडेय, विजय कुशवाहा,अखिलेश मिश्र, विनय विश्वकर्मा आदि ने सम्बोधित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button