Deoria news, पीड़िताओं के सुरक्षा एवं उनके अधिकारों का संरक्षण किया जाएगा मिश्रा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिविल जज सीडी

पीड़िताओं के सुरक्षा एवं उनकेे अधिकारों का संरक्षण किया जाए – शैलजा मिश्रा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविल जज सी0डी0
देवरिया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया श्री धनेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार वन स्टाप सेण्टर में पीड़िताओं के सुरक्षा व उनके अधिकारों हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविल जज सी0डी0 शैलजा मिश्रा द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। सचिव द्वारा बताया गया कि पीड़िताओं के सुरक्षा एवं उनकेे अधिकारों का संरक्षण किया जाना चाहियें। समाज को उनके सुरक्षा एवं अधिकारो कें प्रति सजग रहना चाहिए। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों के बारें में विस्तार से बताया। निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश ने वन स्टाप सेण्टर पर साफ-सफाई, सुरक्षा व आमजनमानस को विधिक साक्षरता हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। उन्होंने वन स्टाप सेण्टर के केन्द्र प्रबन्धक नीतु भारती को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन महिलाओं को विधिक सहायता की आवश्यकता हो, उनके मामले को चिन्हित कर अधिक से अधिक संख्या में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के कार्यालय में संदर्भित करें, ताकि उनकों विधिक सहायता दी जा सकें। उनके द्वारा वन स्टाप सेण्टर के प्रपत्रों को समय से व्यवस्थित करने हेतु सख्त दिशा निर्देश दिया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button