Azamgarh news:निशुल्क मेगा हेल्थ कैम्प का हुआ आयोजन, 350 मरीजों का हुआ इलाज

Azamgarh news: Free mega health camp organized, 350 patients treated

सगडी/आजमगढ़/सगड़ी क्षेत्र में शनिवार को एक निशुल्क मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक लगभग 350 मरीजों का निःशुल्क इलाज किया गया। यह सेवा शिविर पिछले चार वर्षों से लगातार स्वर्गीय स्वामीनाथ सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।जानकारी के अनुसार इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन डॉक्टर आर.पी. सिंह द्वारा अपने पिता की पुण्यतिथि पर अपने निजी आवास पर किया गया। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ सहित कई अनुभवी डॉक्टरों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था, जिससे मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। शिविर में डॉ. आर.पी. सिंह एवं उनकी पत्नी डॉ. विभा सिंह द्वारा स्वयं मौजूद रहकर मरीजों की जांच की गई। इस दौरान महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर लाभ उठाया। शिविर में खून की सभी प्रकार की जांच, हड्डी से संबंधित जांच, आंखों की संपूर्ण जांच एवं इलाज पूरी तरह निशुल्क किया गया।डॉ. आर.पी. सिंह ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से अपने निजी आवास पर अपने पिता स्वर्गीय स्वामीनाथ सिंह की पुण्यतिथि पर निःशुल्क सेवा शिविर का आयोजन करते आ रहे हैं। उनका उद्देश्य ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि कोई भी व्यक्ति इलाज के अभाव में परेशान न हो।इस अवसर पर मुख्य रूप से के0 यल0 जी0 सेवा सदन से डॉ रविंद्र यादव, डॉ रजनीश कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग एवं समाजसेवी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने इस निःशुल्क मेगा हेल्थ कैम्प की सराहना करते हुए डॉक्टर दंपति के इस सेवा भाव की प्रशंसा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button