Azamgarh news:प्रधानमंत्री के मन की बात के बाद जिलाधिकारी का भी जागा मन

Azamgarh news: After the Prime Minister's Mann Ki Baat, the District Magistrate's conscience also awakened.

अहरौला/आजमगढ़: बीते शुक्रवार को विकासखंड अहरौला पर जिलाधिकारी के आदेश पर डीसी जीराम जी राम उदरेज यादव पहुंच कर खंड विकास अधिकारी विनीत यादव और संबंधित कर्मचारियों के साथ एक आवश्यक बैठक की जिसमें 26 जनवरी से पहले प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात में आजमगढ़ में बीते महीनो में जीवन दायनी तमसा नदी के साफ सफाई को लेकर के प्रधानमंत्री ने कहा अयोध्या से निकलकर गंगा में समाहित होने वाली लगभग 350 किलोमीटर की प्रवाह करने वाली जीवन दायिनी तमसा नदी जो काफी प्रदूषित हो गई थी लेकिन आजमगढ़ के लोगों ने श्रमदान करके और कई सामाजिक संगठनों ने इसमें अहम भूमिका निभाते हुए इसकी अविरल धारा को प्रवाहित करने के लिए नदी से कूड़ा करकट गाद को हटाने का प्रयास किया गया नदी के किनारो पर छायादार वृक्ष लगाएं जन भागीदारी का ऐसा प्रयास में होना चाहिए क्योंकि यह केवल एक नदी नहीं है यह हमारी संस्कृत आध्यात्मिक धरोहर के साथ संजीव जलधारा है लोगों ने इसमें कूड़ा कचरा गंदगी डालकर इसकी अविरल धारा को रोक दिया था और यही के लोगों ने ही तमसा नदी की सफाई का संकल्प लिया और इसे नया जीवन देने का काम किया
इससे जहां आजमगढ़ का सम्मान बड़ा और जिलाधिकारी के प्रयासों ने भी इसमें अपनी अहम भूमिका निभाई यह अभियान आगे भी जारी रहे इसी के लिए डीसी जी रामजी ने क्षेत्र के सहुअल प्रधान से संवाद किया और कहा कि इस गांव में नदी आजमगढ़ जनपद में अंबेडकर नगर से प्रवेश करती है और अंबेडकर नगर की तरफ से कुडा कचरा आने वाले को वहीं पर नदी के बीचो-बीच जाल लगाकर रोका जाएगा और समय-समय पर इसे निकाला जाएगा अहरौला में पुराने पुल के नीचे जमे कूड़े कचरे को हटाया जाएगा पुल की रेलिंगपर जागरूकता स्लोगन लिखे जाएंगे जो लोग नदी के अंदर पुल से कूड़ा कचरा फेंकेंगे उनके ऊपर एफआईआर दर्ज किया जाएगा इसी तरीके से पूरी नदी को धीरे-धीरे साफ करके नदी को स्वच्छ किया जाएगा और खुले में शौच करने वाले के ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी सीसी कैमरे से निगरानी की जाएगी इसके साथ आज दिन शनिवार को दर्जनों की संख्या में सफाई कर्मचारी अहरौला के तमसा नदी पुल के नीचे फेके गए कूड़े को हटाने के लिए और नदी की जलधारा से जलीय पौधों को बाहर निकालने के लिए लगाए गए इसी तरीके से लगातार नदी सफाई के लिए अभियान चलता रहेगा और नदी की सुंदरता को बढ़ावा दिया जाएगा इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी राहुल सिंह खंड विकास अधिकारी विनीत यादव एडियो पंचायत जयप्रकाश सिंह अरविंद कुमार शर्मा ग्राम पंचायत अधिकारी पूजा यादव संतोष यादव प्रधान प्रेमसागर मोदनवाल कल्पना चौरसियाप्रतिनिधि प्रधान सोबिंद राजभर टेक्नीशियन जयराम प्रजापति मनोज सिंह राम गोविंद राम आसरे बृजेश यादव आदि लोग रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button