Deoria news, सामाजिक समरसता व स्वावलंबन सीखाता है राष्ट्रीय सेवा योजना
सामाजिक समरसता व स्वावलंबन सिखाता है रा से योजना।
देवरिया।
स्थानीय नगर पंचायत भलुवनी स्थित अभयानंद शिक्षा संस्थान शिवधारिया एवं अभयानंद बालिका इंटर कॉलेज शिवधरिया में चल रहे विशेष सप्त दिवसीय शिविर का समापन गंगा प्रसाद सिंह स्मृति सभागार अभयानंद शिक्षा संस्थान इंटर कॉलेज शिवधरिया भलुवनी देवरिया में संपन्न हुआ शिविर के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि डॉक्टर तेज प्रताप सिंह उपसभापति इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, अध्यक्षता विद्यालय के कुलमुख्य रमेश चंद्र सिंह ,सचिव अखिलेद्र शाही विशिष्ट अतिथि डॉक्टर मिथिलेश कुमार सिंह संरक्षक प्रधानाचार्य परिषद देवरिया माधव प्रसाद सिंह जिला अध्यक्ष प्रधानाचार्य परिषद देवरिया ,सुप्रसिद्ध डॉक्टर एस के शर्मा ने की।दीप प्रज्वलन और सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।कुमारी दिव्या यादव और श्रेया बरनवाल ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्थान प्रबंधन सतीश कुमार सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को उत्साहित करते हुए उन्हें अनुशासन और स्वावलंबन की सीख दी डॉक्टर टी पी सिंह मुख्य अतिथि ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना व्यक्ति के अंदर सामाजिक समरसता व स्वावलंबन का भाव जागृति करता है ।डॉ एसके शर्मा द्वारा रा से यो
की महत्ता को बताया और स्वयसेवकों को अधिक से अधिक जुड़कर देश सेवा हेतु आगे आना का आवाहन किया ।डॉ एसके शर्मा द्वारा निशुल्क हड्डी जांच कैम्प भी लगवाया गया जिसमे क्षेत्र के सैकड़ो मरीजों ने इसका लाभ उठाया।और निशुल्क दवा वितरित किया गया ।प्रबंधक सतीश कुमार सिंहद्वारा सभी अतिथियों को माल्यार्पण अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा भी सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया तथा विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को भी मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर हरिकेश सिंह अशोक कुमार सिंह सच्चिदानंद सिंह शशि भूषण पांडेय नवनीत कुमार पाठक राघवेंद्र प्रताप सिंह सतीश कुमार रावत राजेश कुमार मल्ल ऋषिकेश यादव आदि शिक्षक उपस्थित रहे ।विद्यालय के प्रधानाचार्य विभूति नारायण ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन राजेश कुमार जायसवाल ने किया।



