Deoria news, फरवरी में चार तिथियां पर होंगे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम

फरवरी में चार तिथियों पर होंगे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह।
देवरिया।
जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत फरवरी 2026 में चार तिथियों पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पांडेय ने दी।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत विकास खंड एवं नगर पालिका/नगर पंचायत स्तर से चयनित पात्र जोड़ों का विवाह नियत कार्यक्रमों में कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान चयनित जोड़ों की बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य होगी।
पांडेय ने बताया कि चयनित आवेदिका/कन्या एवं वर को अपने आधार कार्ड, आवेदन पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो (दो), तथा आवेदिका/कन्या के बैंक पासबुक के साथ निर्धारित तिथि व स्थल पर प्रातः आठ बजे उपस्थित होना होगा।
कार्यक्रम की तिथियां एवं स्थल इस प्रकार हैं—
01 फरवरी को ओम मैरेज हॉल, तरकुलवा;
04 फरवरी को प्रिंस पैलेस, कोटवा चौराहा, देवरिया;
06 फरवरी को उत्सव लॉन, सलेमपुर;
तथा 10 फरवरी को केन्द्रीय विद्यालय, राजकीय आईटीआई परिसर, देवरिया में सामूहिक विवाह आयोजित होंगे।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से समय से चयनित जोड़ों को सूचना देकर उपस्थित कराना सुनिश्चित करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button