Deoria news, राजकीय माध्यमिक विद्यालय बड़कागांव बरहज में मनाया गया वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार समारोह
रा, म, विद्यालय बड़कागांव बरहज में मनाया गया वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार समारोह।
देवरिया। ।
बरहज तहसील, क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़कागांव बरहज में समग्र शिक्षा माध्यमिक के अंतर्गत वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार समारोह मनाया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता जायसवाल रही कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वल एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ प्रारंभ हुआ विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती बंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुआ वार्षिकोत्सव को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्वेता जायसवाल ने कहा कि नई शिक्षा नीति की खूबियां एवं प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा पर 13% बजट खर्च बढ़ने से शिक्षा में सुधार आने की बात कही , आगे उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित एवं सशक्त भारत निर्माण हो सके। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुमन भारती ने बच्चों को अच्छे गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करने पर बोल दी और उत्कृष्ट कार्यक्रमों की सराहना की ग्राम प्रधान नब्बे लाल गुप्ता द्वारा गांव में राजकीय विद्यालय होने पर गर्व व्यक्त करते हुए कार्यक्रमों एवं विद्यालय परिवार की सराहना की, विभिन्न कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन निशा पाठक ने किया वार्षिक उत्सव समारोह में शिक्षक अभिभावक काफी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रभारी राजकुमार निगम द्वारा आगंतुक अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया साथ ही समाप्त कार्यक्रम के समापन की, घोषणा की गई।



