Deoria news, ग्राम सभा टैरियां में श्रीमद् भागवत महापुराण का हुआ शुभारंभ

ग्राम सभा टैरिया में श्रीमद्भागवत महापुराण का हुआ शुभारंभ ।
देवरिया ।
सलेमपुर क्षेत्र में ग्राम सभा टैरिया में श्रीमद्भागवत महापुराण के प्रथम दिवस में भागवत माहात्म्य गोकर्ण प्रख्यान श्रवण कराते हुए बताया कि मनुष्यों के द्वारा किए गए पाप को इसी धारा पर किसी न किसी रूप में भोगना ही पड़ता है। जैसे धुंधकारी कुसंगत के कारण अकाल मृत्यु को प्राप्त हुआ,एवं संत महिमा के कारण भगवत श्रवण से मोक्ष को प्राप्ति किया ।
कालीकाल में मुक्ति का एक मात्र आधार *कलियुग केवल हरि गुण गाहा* भगवान के केवल कीर्तन मात्र से जीव का उद्धार हो जाता है
कथा का रस पान कराते हुए आचार्य पंडित मोहन जी मिश्र ने कहा कि जीव की सद्गति का एक मात्र उपाय भागवत शरणागत है। यज्ञाचार्य देवेंद्र मिश्र में बताया कि इस प्रकार का आयोजन पूरे क्षेत्र वासियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है,ऐसे यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन आध्यात्मिक, आधिदैविक और आधिभौतिक- तीनों प्रकारके तापोंका नाश करनेवाला हैं
कथा में मुख्य यजमान श्रीमती कलपाती देवी, पत्नी स्व. रामाश्रय तिवारी, जितेंद्र तिवारी, बैजनाथ तिवारी, पूर्व प्रधान राजेश्वर नाथ तिवारी, अरुण तिवारी (सन्नी), नृपेंद्र तिवारी, राघवेन्द्र तिवारी, अजय पाण्डेय एवं गांव की समस्त जनता कथा के रस प्रवाह से भाव विभोर हो उठे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button