Mau news:एसआईआर के तहत स्पेशलडेकैम्प को लेकर एसडीएम अशोककुमारसिंह ने एक दर्जन बूथों का निरीक्षण किया, अनुपस्थित पाने पर बीएलओ से मांगा स्पष्टीकरण 

Mau News: SDM Ashok Kumar Singh inspected a dozen booths regarding the special camp under SIR, sought explanation from BLO on finding him absent.

जिला ब्यूरो चीफ अशोक श्रीवास्तव

घोसी। मऊ। जिलाधिकारी एवं निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सघन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को आयोजित स्पेशल कैम्प डे को लेकर एसडीएम अशोककुमारसिंह ने क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय लाखीपुर स्थित दो बूथों पर जुनियर हाई स्कूल पकड़ी बुजुर्ग के तीन बूथों पर, कंपोजिट विद्यालय पकड़ी बुजुर्ग के तीन बूथों पर, प्राथमिक विद्यालय भैरोपुर खुरमा के दो बूथों के साथ प्राथमिक विद्यालय अमिला के पांच बूथों का निरीक्षण किया। वहा उपस्थित सुपरवाइजर, बीएलओ से फर्मों की प्रगति जानी। निरीक्षण में लाखीपुर के बीएलओ प्रशांत सिंह रोजगार सेवक को अनुपस्थित पाने पर स्पष्टीकरण मांगा।एसडीएम अशोककुमारसिंह ने सभी को निर्देश दिया कि प्रत्येक बूथ लेवल ऑफिसर सुनिश्चित करेंगे कि उनके पोलिंग स्टेशन पर कम से कम 20 फॉर्म 6 भरे जाएं और उनको पोर्टल पर अपलोड भी कर दिया जाए। स्पेशल कैंप डे पर सभी बूथ लेवल ऑफिसर अपने-अपने पोलिंग स्टेशन पर फार्म 6 फॉर्म 7, फॉर्म 8 भरेंगे। जिसकी सूचना शाम को 4:00 स्पेशल कैंप डे का समय समाप्त होने के पश्चात अपने सुपरवाइजर को देंगे।

सभी सुपरवाइजर भ्रमण सील रहेंगे

सभी सुपरवाइजर से नायब तहसीलदार अमरनाथ पूरीत फार्म प्राप्त करेंगे और वीआरसी ऑपरेटर के माध्यम से जिला स्तर को अगले दिन दोपहर 12:00 से पहले प्रेषित करेंगे। इस कार्यवाही में किसी तरह की ढीलवाही नहीं होनी चाहिए। एसडीएम अशोककुमारसिंह को लाखीपुर गांव के बूथ लेवल अधिकारी प्रशांत सिंह रोजगार सेवक को अनुपस्थित पाने एवं उनके द्वारा फार्म भरने की स्थिति शून्य मिलने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अपना स्पष्टीकरण बीडीओ के माध्यम से तुरंत दे। स्पष्टीकरण न देने पर अन्यथा की स्थिति में कार्यवाही कर दी जाएगी।इस सम्बन्ध में एसडीएम अशोककुमारसिंह ने बताया कि सम्बन्धित बीएलओ को निरीक्षण में अनुपस्थित पाने एवं कार्य में लापरवाही पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button