Mau news:घोसी कोतवालीपुलिस ने पच्चीस पच्चीस हजार के दो इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर किया चालान
Mau today news
घोसी। मऊ। घोसी कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के दो स्थानों से विभिन्न मुकदमों में वांछित पच्चीस पच्चीस हजार रुपए के इनाम घोषित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
एसपी इलामारनजी के निर्देश पर कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह के नेतृत्व में एसआई महबूब अली आरक्षी अवनीश यादव, अमित कुमारआदि को क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात्रि गस्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पच्चीस हजार रुपए का ईनाम घोषित एवं नाबालिग लड़की को भागने में फरार चल रहा आरोपी चंद्रिका चौहान निवासी सोहिलपुर घोसी क्षेत्र के कारीसाथ मोड़ पर कही जाने के लिए खड़ा है। पुलिस टीम शुक्रवार की देर रात्रि कारीसाथ मोड़ पहुंच कर जब चंद्रिका चौहान के पास पहुंची तो पुलिस को देख कर भागने लगा। पुलिस टीम ने दौड़कर पकड़ लिया। दूसरी घटना में कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह के नेतृत्व में एसआई अतीक अहमद एचसी कमलेश यादव, आरक्षी अवनीश यादव, धर्मेन्द्र प्रजापति आदि के साथ शनिवार की सुबह क्षेत्र में गस्त कर रहे थे । मुखबिर ने सूचना दिया कि एसटी, एससी एक्ट एवं पास्को एक्ट में आरोपित एवं पच्चीस हजार रूपए का इनामी अभिषेक वर्मा निवासी ख़रसड़ा अजीजपुर, थाना रसड़ा क्षेत्र के मझवारा बाजार के इंदारा मोड़ पर खड़ा है। पुलिस टीम मुखबिर के बताए स्थान मझवारा बाजार के इंदारा मोड़ पर पहुंच कर जब उसके पास पहुंचे तो पुलिस को देखकर वह भागने लगा। पुलिस ने घेर घार पकड़ लिया। पुलिस दोनों पच्चीस पच्चीस हजार रुपए के ईनाम घोषित दोनों आरोपियों को कोतवाली लाकर सम्बन्धित धाराओं में चालान कर दिया।



