विधवा का घर गिराकर सामान उठा ले गये

सर्विस ब्यूरो प्रमुख जौनपुर

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

जौनपुर।सरपतहां थाना क्षेत्र के रसोली गांव में एक 80 वर्षीया विधवा का मकान जबरन तोड दिए जाने का मामला सामने आया है।
पीडिता कई वर्षों से इस मकान में निवास कर रही थीं, लेकिन अब वह बेघर होकर खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। पीडिता के अनुसार, उनके पति का निधन कई वर्ष पहले हो चुका है और उनका कोई पुत्र नहीं है। वह अकेले ही जीवन यापन कर रही थीं। कुछ समय पहले वह इलाज के लिए अपनी बेटी के घर गई थीं। इसी दौरान गांव के कुछ दबंगों ने बिना किसी प्रशासनिक आदेश के उनके मकान का ताला तोड दिया।दबंगों ने घर में रखा सारा सामान उठा लिया और मकान को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। जब पीडिता वापस लौटीं तो उन्होंने अपना मकान पूरी तरह टूटा हुआ पाया। विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना की सूचना मिलने पर 112 नंबर पुलिस पहुंची और पीडिता को थाने ले जाया गया। इस मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
वृद्धा का कहना है कि वृद्धावस्था और असहाय स्थिति के कारण वह दोबारा मकान बनवाने में असमर्थ हैं। उनके पास फिलहाल रहने के लिए कोई सुरक्षित स्थान नहीं है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि मौके पर तहसील और थाना स्तर की संयुक्त टीम भेजकर उनके मकान का पुनर्निर्माण कराया जाए। साथ ही, दोषियों के विरुद्ध कडी कार्रवाई की जाए और हुए नुकसान की भरपाई कराई जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button