Deoria news, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे की पढ़ाई करें छात्र मानवीर सिंह

अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे की पढाई करे छात्र… मानवीर सिंह
देवरिया।
स्थानीय नगर के प्राइम साइंस क्लासेज में 10वी व 12वीं के छात्रों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन एवं उत्कृष्ट छात्रो को मेडल व अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी मानवीर सिंह ने माँ सरस्वती के चित्र पर माला पहनाकर व पुष्प अर्पित कर के कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहाँ कि शिक्षा को छात्र अनुशासन मे रहकर आत्मविश्वास के साथ पढाई को ग्रहण करे। विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश कुमार ने संबोधित करते हुए कहाँ कि आगामी बोर्ड परीक्षा जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़ है, अगर छात्र परिश्रम करेंगे तो कल उनकी एक अलग पहचान बनेगी। विशिष्ट अतिथि विनोद सिंह गुड्डू ने कहाँ कि सभी छात्र अच्छे अंक के लिए अभी से लगन के साथ प्रयास करें, जिससे आप सभी का भविष्य उज्जवल होगा।
इस दौरान प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष अजित पटेल, जितेन्द्र सागर, पवन सिंह, प्रवीण शाही, धर्मवीर भारती, ईंजी. सत्येन्द्र कुमार यादव सत्या आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान छात्रो ने नाटको एवं नृत्य से सभी का मन मोह लिया। संचालक मृत्युंजय कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत कर आभार प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button