Azamgarh news :परिवार परामर्श प्रकोष्ठ नई किरण के अंतर्गत आज 10 पक्षो को बुलाया गया नौ उपस्थित हुए एक में हुआ समझौता

परिवार परामर्श प्रकोष्ठ नई किरण के अंतर्गत आज 10 पक्षो को बुलाया गया नौ उपस्थित हुए एक में हुआ समझौता

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुल 10 पत्रावलियों में दोनों पक्षों को दूरभाष/नोटिस के माध्यम से सूचित कर मीडिएशन हेतु बुलाया गया, जिनमें से 09 प्रकरणों में दोनों पक्ष उपस्थित रहे। अथक प्रयासों के उपरांत 01 पत्रावली में सफल समझौता कराया गया, जिसमें पति द्वारा कम दान-दहेज के कारण मारपीट एवं घर से निकालने का आरोप था।
इसके अतिरिक्त—
02 पत्रावलियों में दोनों दम्पत्ति कुशलता प्रकट करने आए। 04 पत्रावलियों को अन्य कारणों से बन्द किया गया।
नई किरण परियोजना का उद्देश्य बिखरे हुए परिवारों को पुनः एक सूत्र में बाँधना है, जिससे न केवल पारिवारिक विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान हो सके, बल्कि माननीय पारिवारिक न्यायालयों पर कार्यभार भी कम हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button