Deoria news, बच्चों ने गन्ना शोध संस्थान का भ्रमण कर ली जानकारी

बच्चों ने गन्ना शोध संस्थान का भ्रमण कर ली जानकारी
देवरिया।
विकास खण्ड भलुअनी के परिषदीय विद्यालय के छात्र एक दिवसीय एक्सपोजर विजिट के तहत रविवार को गेंदा सिंह गन्ना प्रजनन एवं अनुसंधान संस्थान सेवरही कुशीनगर के लिए रवाना हुए। बच्चो को खण्ड शिक्षाधिकारी सत्यप्रकाश कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बच्चों ने विभागीय निर्देशानुसार शिक्षकों की टीम के साथ दो वाहनों में सवार होकर तमकुहीराज के लिए रवाना हुए। वहाँ पहुचकर गन्ना शोध संस्थान का भ्रमण किया और वहां के लैब को देखा। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि इस प्रकार के भ्रमण से बच्चो का बौद्धिक विकास होता है। इस दौरान शेषनाथ मिश्र, नन्हे सिंह, रामप्रवेश यादव, राजीव मल्ल , प्रदीप त्रिपाठी, आजाद अहमद, उमेश यादव, सहित सैकड़ों बच्चे शामिल रहे।
उधर शैक्षणिक भ्रमण के तहत परिषदीय विद्यालय वार्ड न. 8 गोविंद बल्लभ पंत नगर के अध्ययनरत बच्चों में कुल 100 छात्र छात्राएं शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना हुए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार सिंह व ओम प्रकाश कुशवाहा ने बताया कि शैक्षिक परिभ्रमण के लिए बच्चो को बस से ले जाया जा रहा है, इससे बच्चो में बौद्धिक बुद्धिमता का ज्ञान प्राप्त होगा। इस दौरान शिक्षक दुर्गेश कान्दू, अभिषेक पांडेय, पूनम, कौशल्या देवी दीपिका तिवारी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button