Deoria news, सलेमपुर में पूर्व सपा विधायक समेत 18 पर लूट और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज
सलेमपुर में पूर्व सपा विधायक समेत 18 पर लूट व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज।
देवरिया।
जनपद के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद सहित कुल 18 लोगों के विरुद्ध लूट, छेड़खानी, मारपीट एवं हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर सलेमपुर कोतवाली पुलिस द्वारा की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामला एक पुराने विवाद से जुड़ा हुआ है, जिसमें पूर्व विधायक पक्ष की ओर से पहले ही एक मुकदमा दर्ज कराया गया था। उस प्रकरण में आरोपी पक्ष का एक व्यक्ति जेल भी जा चुका है।
बताया जा रहा है कि वर्तमान मुकदमा उसी मामले के प्रतिवाद में न्यायालय के निर्देश पर दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है और विवेचना के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।



