Mau news:घोसी ग्रामीणफीडर में 2 फ़रवरी सोमवार को सात घंटे रहेगी बिजलीआपूर्ति बाधित

Mau today news

घोसी।मऊ। घोसी ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। 2 फ़रवरी 2026 दिन सोमवार को 33/11 केवी उपकेंद्र घोसी ग्रामीण पर 2 फरवरी सोमवार को तकनीकी कार्य होने के चलते सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
एसडीओ इंद्र बहादुर मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि उपकेंद्र पर 33 केवी कंट्रोल पैनल लगाने का कार्य होना है। कार्य को सुरक्षित ढंग से पूरा करने के लिए निर्धारित समय में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। तकनीकी कार्य के चलते 11 केवी ईस्ट, नार्थ और पकड़ी फीडर से जुड़े क्षेत्रों की बिजली सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपनी विद्युत से संबंधित आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button