Azamgarh news:बेरमा में संत शिरोमणि रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई
Sant Shiromani Ravidas Jayanti was celebrated with great pomp in Berma.

सगडी/आजमगढ़:बेरमा गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संत शिरोमणि रविदास जयंती का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर रविवार दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक संत रविदास की झांकी पूरे ग्राम सभा बेरमा में भ्रमण करती रही। झांकी के दौरान डीजे की धुन पर श्रद्धालु जमकर नाचे और जय भीम के नारों से पूरा गांव गूंज उठा।रविदास जयंती के उपलक्ष्य में झांकी का भ्रमण पूरे गांव में कराया गया, जिसके बाद संत रविदास मंदिर पर झांकी का समापन हुआ। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण इस आयोजन में शामिल हुए।कार्यक्रम के अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि हर वर्ष ग्रामवासियों के सहयोग से यह झांकी निकाली जाती है और शाम को सांस्कृतिक मंचन का आयोजन किया जाता है।इस अवसर पर विशाल सिंह ने संत रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उनके साथ अमरेश सिंह, अभिषेक सिंह, प्रियांशु सिंह, मनीष सिंह सहित अन्य सहयोगी मौजूद रहे।कार्यक्रम में मुख्य रूप से लालचंद भरथरी, रामकिशन, प्रह्लाद, संजय कुंजर, शिवचरण, जतन, सोचन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।



