Azamgarh news:बड़ी धूमधाम से मनाई गई संत शिरोमणि रविदास जयंती
Azamgarh news: Saint Shiromani Ravidas Jayanti celebrated with great pomp

आजमगढ़।राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा कैम्प कार्यालय कलेक्ट्री कचहरी नगर पालिका रोड आजमगढ़ पर पार्टी के प्रदेश संयोजक शिवमोहन शिल्पकार ने संत शिरोमणि गुरु रविदास (रैदास) जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्ज्वलित करते हुए कहा कि मध्यकालीन भारत के महान संत,कवि और सामाज सुधारक थे! जिन्होंने जाति -पाति के भेदभाव को मिटाकर मानवतावादी एवं सामान्यता का संदेश दिया! 14वीं -15वी सदी के बीच उत्तर प्रदेश वाराणसी के गोवर्धन गांव के माघ पूर्णिमा को हुआ था उनके पिता नाम संतोख दास(रग्घु) माता का नाम कर्मा देवी (कलसा) के यहां जन्मे वे एक निर्गुण संत थे जीनके पद दोहे “गुरु ग्रंथ साहिब” सहित अनेक संकलनो में पुजनिय है जो प्रेम भक्ति और कर्म की प्रधानता सीखते थे उनकी मृत्यु मुख्य रूप से 1528-1540ईस्वी के आस पास वाराणसी उत्तर प्रदेश में माना जाता है अपने अंतिम समय में वाराणसी में ही अत्यधिमीक रूप से अपने प्राण त्यागे थे ! उनका एक सारांश जो बहुत ही प्रचलित है “मन सच्चा तों कठौती में गंगा,आज उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके विचारधाराओं में चलने का संकल्प लिया गया! कार्यक्रम के समय एक दर्जन लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया!कार्यक्रम की अध्यक्षता अच्छेलाल विश्वकर्मा एवं संचालन सरिता गौतम ने किया!कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण सर्वश्री -सुनीता विश्वकर्मा, पुष्पागौतम, सुलेखा यादव, सुनीता भारती, फुला यादव, मनीता सोनी, गिरजाचौहान, दीपक जायसवाल, सौदागर चौहान, रामसरन राम समेत आदि लोगों उपस्थितरहे !



