आजमगढ़ में चार निरीक्षकों के तबादले, प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की पहल

Four inspectors transferred in Azamgarh, initiative to strengthen administrative system

आजमगढ़ पुलिस विभाग द्वारा जनहित तथा रिक्त पदों की आवश्यकता को देखते हुए चार निरीक्षक नागरिक पुलिस के स्थानांतरण के आदेश जारी किए गए हैं। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।जारी आदेश के अनुसार प्रभारी निरीक्षक सरायमीर के पद पर तैनात निरीक्षक निहार नंदन कुमार को क्राइम ब्रांच स्थानांतरित किया गया है। वहीं पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे को प्रभारी निरीक्षक सरायमीर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसके अलावा निरीक्षक अभिसूचना थाना सिधारी में तैनात निरीक्षक कमलेश कुमार को क्राइम ब्रांच भेजा गया है, जबकि क्राइम ब्रांच में कार्यरत निरीक्षक रूद्रभान पाण्डेय को निरीक्षक अभिसूचना थाना सिधारी के पद पर स्थानांतरित किया गया है।पुलिस विभाग के इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले की कार्य व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button