Mau news:पूर्वचेयरमैन के पुत्र की बेलोरो गाड़ी चोरी। तीन माह बाद ऑनलाइन दर्ज हुआ मुक़दमा
Mau today news
घोसी। मऊ। घोसी नगर के पकड़ी मोड़ निवासी एवं घोसी नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष के पुत्र की बेलोरो गाड़ी घर के सामने से अज्ञात चोरों द्वारा 31अक्टूबर को चोरी कर लिया गया। इसको लेकर मनोज जायसवाल ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के विरुद्ध आनलाइन मुकदमा दर्ज कराया है।
दर्ज मुकदमे के अनुसार घोसी नगर के पकड़ीमोड़ निवासी पूर्व चेयरमैन स्व गायत्री जायसवाल के पुत्र मनोज जायसवाल 31अक्टूबर 25 की रात्रि में अपनी बोलोरो डीआई गाड़ी यूपी 54एल 0939 को घर के बाहर खड़ी कर सोने चले गए। सुबह भोर में चार बजे के बाद चोरी होगई। उन्होंने ने इसकी सूचना कोतवाली घोसी के साथ सीओ को दी। परन्तु कार्यवाही न होने पर पीड़ित मनोज जायसवाल ने आनलाइन मुकदमा दर्ज कराया। पीड़ित के बड़े भाई राजेश जायसवाल ने बताया कि चोरी के बाद जब हम लोगों ने घर के प्रतिष्ठान में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच किया गया तो पाया गया कि भोर में 4.17पर एक स्कॉर्पियो गाड़ी जो कई चक्कर लगा ने के बाद उसमें सवार चोर मेरी गाड़ी लेकर चले गए। कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज होगया है। कार्यवाही में पुलिस लग गई है।



