आजमगढ़:पत्रकारों की आवाज बनी ताकत,एसपी डॉ. अनिल कुमार के निष्पक्ष आदेश से दर्ज होगी FIR
थाना स्तर पर अनदेखी पड़ी भारी,एसपी के आदेश पर दर्ज हुआ मामला

थाना स्तर पर अनदेखी पड़ी भारी,एसपी के आदेश पर दर्ज होगा मामला
संविदा विद्युतकर्मी व पत्रकार पुत्र से अभद्रता मामले में SSP अनिल कुमार का सख्त रुख, FIR के आदेश
पत्रकार पुत्र को धमकी देने का मामला: एसपी के हस्तक्षेप से दर्ज होगी FIR
आजमगढ़।निजामाबाद क्षेत्र में एक संविदा विद्युतकर्मी एवं वरिष्ठ पत्रकार के पुत्र के साथ हुई अभद्रता,धमकी और दबाव बनाने की गंभीर घटना में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार की त्वरित व सराहनीय कार्रवाई सामने आई है।निजामाबाद के वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश दुबे के पुत्र शिवम दुबे,जो संविदा पर दत्तात्रेय पावर हाउस में तैनात हैं,ने दिनांक 28 जनवरी 2026 को उपखंड अधिकारी एवं जेई के आदेश पर ग्राम मोइयां निवासी अनिल सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह के यहां 45,110 विद्युत बकाया होने के कारण केबल काटी थी।इसी से नाराज होकर अनिल सिंह ने मनबढ़ई दिखाते हुए पत्रकार प्रेम प्रकाश दुबे की दुकान पर चढ़कर शिवम दुबे को जान से मारने की धमकी दी,भद्दी-भद्दी गालियां दीं और बिना बकाया जमा किए कनेक्शन जोड़ने का दबाव बनाने लगा।इस दौरान मोबाइल छीनने का भी प्रयास किया गया।घटना की जानकारी तत्काल उपखंड अधिकारी एवं जेई को दी गई। इसके बाद शिवम दुबे एवं विद्युत कर्मचारियों के साथ थाना निजामाबाद में प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन थाना प्रभारी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।थाना स्तर पर कार्रवाई न होने से आक्रोशित जिले के वरिष्ठ पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार से मिला और पूरे प्रकरण से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल में यूथ इंडिया टाइम्स के चीफ एडिटर राजेश यादव,राष्ट्रीय न्यूज सर्विस के ब्यूरो चीफ एवं हिंद एकता टाइम्स के चीफ एडिटर व आइडियल पत्रकार संघटन के राष्ट्रीय प्रभारी आफताब आलम,आइडियल पत्रकार संगठन के जिलाध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा,वरिष्ठ पत्रकार राम नारायण राय उर्फ बबलू राय,गंगा प्रकाश त्यागी,अभिषेक पांडेय, अभय गुप्ता, अबुल कैश, राकेश कुमार, शुभम दुबे सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी को तत्काल FIR दर्ज करने का आदेश दिया और पत्रकारों को आश्वस्त किया कि पत्रकारों के सम्मान व सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।एसपी की इस त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की जिलेभर के पत्रकारों ने खुले दिल से प्रशंसा की और इसे कानून के राज एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के सम्मान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।



