Mau news:एसडीएम ने वादों के त्वरित न्याय के लिएगांव पहुंच कर किया स्थलीय निरीक्षण
Mau today news
घोसी। मऊ। मुकदमों के जल्द फैसला को लेकर एसडीएम अशोककुमारसिंह ने क्षेत्र के मझवारा गांव पहुंच कर दोनों पक्षों की उपस्थिति में सम्बन्धित भूमि का भौतिक निरीक्षण किया।
शासन के निर्देश पर भूमि सम्बन्धित मुकदमों में त्वरित निस्तारण के तहत मझवारा गांव में स्थित गाटा संख्या 81को लेकर गांव निवासी रामअलम्म बनाम शिवनाथ के बीच विवाद के चलते मुकदमा चल रहा है। एसडीएम अशोककुमारसिंह मझवारा गांव आरकेअंशुल राय के साथ पहुंच कर दोनों पक्षों को बुला कर सम्बन्धित भूमि का भौतिक निरीक्षण करने के साथ दोनों पक्षों से उनका पक्ष सुनने के साथ अन्य जानकारी प्राप्त किया।
इस सम्बन्ध में एसडीएम अशोककुमारसिंह ने बताया कि शासन के मंशा के अनुसार त्वरित निस्तारण को लेकर भौतिक निरीक्षण किया गया है। भौतिक निरीक्षण से प्राप्त साक्ष्य के आधार पर त्वरित निर्णय मे सहायता प्राप्त होगी।



