Azamgarh news:अमित चौरसिया के जिलाध्यक्ष बनने पर लालगंज में जश्न, कार्यकर्ताओं में उत्साह
Azamgarh news: Celebration in Lalganj on Amit Chaurasia becoming the district president, enthusiasm among the workers

फोटो:राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अनुप्रिया पटेल के साथ जिला अध्यक्ष अमित चौरसिया
आजमगढ़/लखनऊ।अपना दल (सोनेलाल) द्वारा संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा के उपरांत प्रदेश के विभिन्न जिलों में जिला इकाइयों के जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई है। यह घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अनुप्रिया पटेल से प्राप्त अनुमोदन के क्रम में की गई।जारी सूची के अनुसार लालगंज (आजमगढ़) से अमित चौरसिया को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जैसे ही उनके नाम की घोषणा हुई, लालगंज सहित पूरे आजमगढ़ जनपद में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जश्न का माहौल बन गया।अमित चौरसिया के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की और संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अमित चौरसिया एक जमीनी, सक्रिय और युवा नेता के रूप में जाने जाते हैं, जो हमेशा समाजसेवा, गरीबों की मदद और जनसमस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते हैं।प्रदेश अध्यक्ष जाटव आर.पी. गौतम ने नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि सभी पदाधिकारी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे।पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि अमित चौरसिया के नेतृत्व में लालगंज (आजमगढ़) जिला इकाई संगठन को नई मजबूती मिलेगी और पार्टी जनहित के मुद्दों पर और प्रभावी भूमिका निभाएगी।



