Azamgarh news:चोरों के हौसले बुलंद, चोरी के मामलों के खुलासे में तरवा पुलिस नाकाम

Thieves are emboldened, Tarawa police fail to solve theft cases

तरवा/आजमगढ़।तरवा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से आमजन में भय और आक्रश व्याप्त है। चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि आए दिन चोरी की वारदातें सामने आ रही हैं, लेकिन इन मामलों के खुलासे में तरवा पुलिस अब तक पूरी तरह असफल साबित हो रही है।इसी क्रम में 25 जनवरी 2025 को एक व्यक्ति की दुपहिया वाहन उसके घर के बाहर से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। पीड़ित ने कई बार तरवा थाने का चक्कर लगाया, लेकिन उसे केवल यही आश्वासन दिया गया कि “अगर नसीब में होगा तो बाइक मिल जाएगी, नहीं तो नहीं मिलेगी।” पुलिस के इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना रवैये से पीड़ित में भारी रोष है।क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह चोरी का कोई पहला मामला नहीं है। तरवा थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस न तो चोरों को पकड़ पा रही है और न ही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगा पा रही है।

एक ओर जहां शासन-प्रशासन कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती और मुस्तैदी के दावे कर रहा है, वहीं तरवा पुलिस का ऐसा रवैया इन दावों पर सवाल खड़े करता है। क्षेत्र के लोगों ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा कराया जाए और लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button