Azamgarh news:आजमगढ़ में लाठी-डंडों से हमला,चार घायल,देखें वीडियो

Azamgarh news: Attack with sticks and rods in Azamgarh, four injured, watch video

आजमगढ़ जनपद के थाना तरवा क्षेत्र अंतर्गत ऊंचहुआ गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है। गांव निवासी सभाजीत राम ने आरोप लगाया है कि वह अपनी निजी जमीन पर मकान का निर्माण करा रहे थे, तभी गांव के ही कुछ पड़ोसियों ने जबरन निर्माण कार्य रोकने का प्रयास किया।

 

पीड़ित के अनुसार, जब उन्होंने निर्माण रोकने से इनकार किया तो विपक्षी पक्ष के लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया और दबाव बनाकर घर का काम रुकवाने लगे।

सभाजीत राम का आरोप है कि उनके घर से सटे रास्ते को विपक्षियों द्वारा जबरन घेरने की कोशिश की जा रही थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस स्थान पर मकान बनाया जा रहा है, वह पूरी तरह उनकी अपनी जमीन है।आरोप है कि इसी विवाद के दौरान विपक्षी पक्ष के लोगों ने उनकी दीवार की ईंटें उखाड़कर फेंक दीं। जब इसका विरोध किया गया तो 7 से 8 लोगों ने एकजुट होकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मारपीट में पीड़ित पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।पीड़ित सभाजीत राम ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद जब वे स्थानीय थाने पर शिकायत दर्ज कराने पहुंचे तो उनकी एफआईआर अब तक दर्ज नहीं की गई। उनका कहना है कि थाने पर उन्हें बैठा लिया गया और यह कहकर टाल दिया गया कि उनका भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा, लेकिन काफी समय बीत जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।इस पूरे मामले को लेकर पीड़ित ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने मांग की है कि आरोपित विपक्षियों और दबंगों के खिलाफ जल्द से जल्द मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button