Azamgarh News:आजमगढ़ में औषधि निरीक्षण: कई मेडिकल स्टोर्स की अनुज्ञप्ति रद्द और कुछ को निलंबित किया गया

Azamgarh News:"Drug Inspection in Azamgarh: Licenses of Several Medical Stores Cancelled, Some Suspended."

आजमगढ़ में औषधि निरीक्षण: कई मेडिकल स्टोर्स की अनुज्ञप्ति रद्द और कुछ को निलंबित किया गया

रिपोर्ट चन्द्रेश यादव 

आजमगढ़ 02 फरवरी– औषधि निरीक्षक आजमगढ़ सीमा वर्मा ने अवगत कराया है कि जनपद में संचालित निम्न औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण औषधि निरीक्षक आजमगढ़ द्वारा किया गया था। जॉच के दौरान औषधि प्रतिष्ठानों पर पायी गयी कमियों के आधार पर औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी (विक्रय) आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ के द्वारा माह जनवरी-2026 में निम्नलिखित औषधि प्रतिष्ठानों का अनुज्ञप्ति निरस्तीकरण कर दिया गया है।
01. मेसर्स अरमान मेडिकल स्टोर, जीयनपुर, जनपद-आजमगढ़। 02. मेसर्स बाबा मेडिकल्स, पटवध सरैया, कौउटुक सगड़ी, जनपद-आजमगढ़ 03. मेसर्स महादेव मेडिसिन सेन्टर, नियर रामादीप स्कूल, खरीहानी बाजार, खरीहानी, जनपद-आजमगढ़। 04. मेसर्स समृद्धि मेडिकल एजेंसी, पल्हनी, जनपद-आजमगढ़। 05. मेसर्स उसमान मेडिकल स्टोर, नियर यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया, नसीरपुर, फतेहपुर, बिन्दवल, जनपद-आजमगढ को क्रय विक्रय पर रोक लगाते हुए अनुज्ञप्ति निरस्तीकरण कर दिया गया है।
इसी माह में औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी (विक्रय) आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ के द्वारा निम्नलिखित औषधि प्रतिष्ठानों को निलम्बित किया गया है। 01. मेसर्स मेडिसिन मार्ट, पटेल स्कूल रोड, हैदरपुर खास, अतरौलिया, जनपद-आजमगढ़ को 10 दिन के लिए। 02. मेसर्स भागीरथी मेडिकल्स, भैरवजी महाराजगंज बाजार, महाराजगंज, जनपद-आजमगढ़ को 10 दिन के लिए। 03. मेसर्स भरत फार्मा, खसरा नं0-103 मी, ग्राउंड फ्लोर, अहिरौला रोड, माहुल, जनपद को अग्रिम आदेश तक के लिए। 04. मेसर्स जुनैद मेमोरियल मेडिसिन सेन्टर, बड़हलगंज चौक, जनपद-आजमगढ को 07 दिन के लिए। 05. मेसर्स जेटिका हेल्थकेयर प्रा0 लि0 ग्राम-उकरौड़ा, पो0-हाफिजपुर, जनपद-आजमगढ़ को अग्रिम आदेश तक के लिए। 06. मेसर्स ओम साँई मेडिकल सेन्टर, अक्षयवट, महाराजगंज, जनपद-आजमगढ को अग्रिम आदेश तक के लिए। 07 आनन्द मेडिकल, लालगंज, जनपद-आजमगढ़ को 07 दिन के लिए। 08. दिनेश मेडिकल एजेंसी, बुढ़नपुर, भीलमपुर छपरा, जनपद-आजमगढ़ को 07 दिन के लिए। 09. महावीर मेडिकल स्टोर, मिर्जापुर, ठेकमा, जनपद-आजमगढ़ को 10 दिन के लिए क्रय विक्रय पर रोक लगाते हुए निलम्बित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button