Azamgarh News:जबर्दस्ती शादी कराने वालों पर मुकदमे का निर्देश,महिला आयोग सदस्य का सख्त संदेश

Azamgarh News:Strict message from Women's Commission member: Instructions to file lawsuits against those performing forced marriages.

जबर्दस्ती शादी कराने वालों पर मुकदमे का निर्देश,महिला आयोग सदस्य का सख्त संदेश

रिपोर्ट चन्द्रेश यादव

आजमगढ़ 02 जनवरी– राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ममता कुमारी द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर जनपद आजमगढ़ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान समस्त व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित मिली। मा0 सदस्य द्वारा अल्पवास में आवासित पीड़िताओं से वार्ता किया गया तथा उन्हें निर्देश दिया गया कि जब तक आपकी उम्र 20 साल ना हो जाए, तब तक आपको गलत कदम नहीं उठाना है तथा बालिक/महिलाओं को यह निर्देश दिया गया कि मां-बाप इनकी इच्छा के बिना जबरदस्ती उनकी शादी का चयन नहीं कर सकते हैं। महोदया द्वारा कड़ा निर्देश दिया गया कि अगर मां-बाप जबरदस्ती रिस्ता तय करते हैं, तो उनके खिलाफ भी मुकदमा होना चाहिए। साफ सफाई सही तरीके से पाई गई। समस्त स्टॉप उपस्थित पाए गए। महोदया द्वारा वन स्टॉप सेंटर आजमगढ़ के बारे में काफी सराहना की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button