Azamgarh News: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में सभी विभागों ने शिविर की शुरू की तैयारी
Azamgarh News: All departments have started preparations for the camp under the direction of the District Legal Services Authority

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में सभी विभागों ने शिविर की शुरू की तैयारी
रिपोर्ट चन्द्रेश यादव
आजमगढ़ 02 जनवरी- उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 22 फरवरी 2026 को जनपद स्तर पर वृहद/मेगा शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत निर्बल वर्ग, बच्चों, स्त्रियों निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति हेतु जनकल्याणकारी योजनाओं का स्टॉल लगाकर पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जायेगा। वृहद/मेगा शिविर के आयोजन से पूर्व समस्त विभागों द्वारा जनपद स्तर पर, तहसील स्तर पर, ब्लाक स्तर पर जनकल्याणकारी योजनाओं हेतु पात्र व्यक्तियों का चयन किया जा रहा है। बृहद/मेगा शिविर को सफल बनाने के लिए आज न्यायिक नोडल अधिकारी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय संख्या-01 के विश्राम कक्ष में समिति के समस्त सदस्य के साथ बैठक सम्पन्न हुई। नोडल अधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त समिति के सदस्य को वृहद/मेगा शिविर के सफल आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किया गया। सचिव नितिका राजन द्वारा बताया गया कि सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा इस बृहद/मेगा शिविर का अपने स्तर से व्यापक प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करे, जिससे आमजन मानस को बृहद/मेगा शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। उपस्थित पदाधिकारीगण ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।इस मौके पर समिति के सदस्य मुख्य विकास अधिकारी (प्रतिनिधि), मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, नगर उपस्थित रहे।



