Azamgarh News:आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़ के बाद फरार अपराधी को गिरफ्तार, ATM ठगी का आरोपी दबोचा गया
Azamgarh News: After a police encounter in Azamgarh, the absconding criminal was arrested. The accused of ATM fraud was caught from Hindi

आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़ के बाद फरार अपराधी को गिरफ्तार, ATM ठगी का आरोपी दबोचा गया
रिपोर्ट चन्द्रेश यादव
आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद फरार अपराधी रामनरेश वर्मा उर्फ मंगरु को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की। उपनिरीक्षक विपिन कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हरइरामपुर कट के पास अभियुक्त को घेराबंदी कर पकड़ा।जानकारी के अनुसार, रामनरेश वर्मा निवासी मिसिरपुर जलालपुर, थाना अखंडनगर, सुल्तानपुर, एटीएम से कैश ठगी करने के मामले में अंतर्जनपदीय वांछित था। मामला 4 जनवरी 2026 का है, जब रानीपुर रजमो स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की मशीन से खाता धारक रामप्रसाद के खाते से 20,000 रुपये अवैध रूप से निकाले गए थे। बैंक के सीसीटीवी फुटेज जांच में पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम मशीन में स्कीमिंग डिवाइस लगाई थी, जो नगदी डिस्पेंसर पर फंस गई थी।मुकदमे की जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर से सूचना प्राप्त की कि अभियुक्त हरइरामपुर कट के पास मौजूद है। उपनिरीक्षक विपिन द्विवेदी और उनकी टीम में हेड कांस्टेबल उमेश कुमार, सूरज खरवार और अजीत पटेल ने उसे पकड़ लिया। इस कार्रवाई में मुठभेड़ भी हुई, जिसमें रामनरेश के साथ एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पर धारा 317/2 बीएनएस के तहत मामला दर्ज है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस गिरफ्तारी से पुलिस ने गंभीरपुर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है,


