Azamgarh news :किशोरी को अगवाकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
किशोरी को अगवाकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए थाना अतरौलिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 005/26 धारा 137(2)/87/64(1) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 03.01.2026 को प्राप्त तहरीर के आधार पर नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में अभियुक्त शिवम पाण्डेय के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 64(1) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
आज दिनांक 02.02.2026 को उ0नि0 देवी शंकर पाण्डेय मय उ0नि0 उमेश चन्द द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त शिवम पाण्डेय पुत्र राधे गोविन्द निवासी ग्राम कठुई, थाना कोतवाली अकबरपुर, जनपद अम्बेडकर नगर (उम्र 20 वर्ष) को ग्राम सिकन्दरपुर मोड़ से समय 08:20 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है।



