Azamgarh news :दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए थाना कप्तानगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 39/26 धारा 64(1), 351(3) बीएनएस व 4(2) पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 02.02.2026 को वादिनी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर दिनांक 01.02.2026 को नाबालिग बालिका के साथ डरा-धमकाकर दुष्कर्म किए जाने के संबंध में अभियुक्त जालन्धर उर्फ जलान्धर के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। प्रकरण की विवेचना थानाध्यक्ष श्री जय प्रकाश द्वारा की जा रही है।
आज दिनांक 02.02.2026 को थानाध्यक्ष जय प्रकाश मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त जालन्धर उर्फ जलान्धर पुत्र बुद्धू निवासी ग्राम खारीडिहा, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़ (उम्र 51 वर्ष) को सन्तुगंज बाग, खीरीडिहा से समय 12:10 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button