Mau news:भाजपा के क्षेत्रीयमहामंत्री सुनीलगुप्ता ने तहसीलके साथ अन्य स्थानों पर पहुंच कर लोगों से केंद्रीय बजट को लेकर किया चर्चा।
Mau today news
घोसी। मऊ। भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता तहसील मुख्यालय के साथ सोमारीडीह, बड़ागांव, अमिला, मानिकपुर हड़हुआ आदि स्थानों पर पहुंच कर केंद्रीय बजट को लेकर लोगों के साथ प्रबुद्धवर्ग से चर्चा कर पक्ष रखने के साथ बजट को विकसित भारत के लिए मील का पत्थर बताया।
भाजपा नेता सुनील गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पेश बजट को आप लोगों का, युवाओं, किसानों के हित का बजट बताया। केंद्र सरकार ने बजट में 2026-2 7के लिए 53.47लाख करोड़ रुपए का प्राविधान किया है। यह बजट 2047तक विकसित भारत बनाने वाला है। कहा बजट में आम आदमी, युवाओं, किसान, उद्यमियों के लिए भरपूर धन की व्यवस्था है। वही बजट में रोजमर्रा की वस्तुएं, दवाईयों, इलेक्ट्रॉनिक सामान सस्ते हुए हैं तो इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में, शिक्षा, चिकित्सा, किसानों के आय में वृद्धि, सभी जिलों में महिला छात्रावास का निर्माण, मेट्रो विस्तार, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर आदि की व्यवस्था किया गया है। इससे पर्यटन के साथ व्यापार में रोजगार, स्टार्टअप के साथ वृद्धि होगी। यह बजट विकसित भारत के निर्माण के साथ युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर होगा।
इस अवसर पर जीतू मद्धेशिया, चंद्रशेखर, रविन्द्र उपाध्याय, इंद्रबहादुर सिंह, कुलदीप सोनकर, अतुल शर्मा आदि लोग साथ रहे



