Azamgarh news :अंतर्जनपदीय एटीएम स्कीमिंग कैश टैपिंग ठगी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अंतर्जनपदीय एटीएम स्कीमिंग कैश टैपिंग ठगी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना गम्भीरपुर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में आज सुबह इस गिरोह से जुड़े एक अन्य अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया है।

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
धीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय पुत्र श्री देवेन्द्र प्रताप पाण्डेय, शाखा प्रबंधक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, रानीपुर रजमो, थाना गम्भीरपुर द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गई कि दिनांक 04.01.2026 को बैंक के एटीएम से खाताधारक श्री राम प्रसाद पुत्र हरिश्चन्द्र निवासी ग्राम पन्दहा द्वारा ₹20,000 निकासी विफल होने की शिकायत प्राप्त हुई थी। बैंक द्वारा नकद मिलान करने पर मशीन में कोई अतिरिक्त नकदी नहीं पाई गई। एटीएम के सीसीटीवी फुटेज के सूक्ष्म निरीक्षण से स्पष्ट हुआ कि किसी अज्ञात अपराधी द्वारा एटीएम के कैश डिस्पेंसर पर अवैध रूप से स्कीमिंग/कैश टैपिंग डिवाइस लगाई गई थी, जिससे नकदी डिस्पेंसर के मुहाने पर फंस गई और बाद में डिवाइस हटाकर अवैध रूप से निकाल ली गई। उक्त तहरीर के आधार पर थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0 26/2026 धारा 318(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना, फर्द बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त रामनरेश बर्मा उर्फ मगरूं का नाम प्रकाश में आया, जिस पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। आज दिनांक 02.02.2026 को उ0नि0 विपिन द्विवेदी मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रामनरेश बर्मा उर्फ मगरूं पुत्र गुदर बर्मा उर्फ भूधर बर्मा, निवासी मिसीरपुर जलालपुर, थाना अखण्डनगर, जनपद सुल्तानपुर को हरईरामपुर कट से समय लगभग 13:00 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
उल्लेखनीय है कि आज ही प्रातः थाना गम्भीरपुर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में इस गिरोह से जुड़े एक अन्य अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button