Azamgarh News: आजमगढ साइबर फ्राड के ₹22,300/- पीड़ित के खाते में वापस
Azamgarh News: Azamgarh cyber fraud case: ₹22,300 returned to victim's account

आजमगढ साइबर फ्राड के ₹22,300/- पीड़ित के खाते में वापस
रिपोर्ट चन्द्रेश यादव
आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र में साइबर फ्राड के मामले में पीड़ित के खाते में ₹22,300/- की धनराशि वापस कराई गई है। यह धनराशि एक आवेदक के खाते से साइबर अपराधियों द्वारा फ्राड कर ली गई थी।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 20.11.2025 को एक आवेदक ने थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया था कि उनके मोबाइल पर बैंक के नाम से पिन रिसेट करने हेतु संदेश प्राप्त हुआ था। उक्त संदेश के आधार पर पिन रिसेट के नाम पर अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा आवेदक से कुल ₹22,300/- की धनराशि का साइबर फ्राड कर लिया गया था।
साइबर हेल्पडेस्क टीम, थाना अतरौलिया द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय से प्राप्त फंड रिलीज आदेश के क्रम में संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित किया गया, जिसके फलस्वरूप आवेदक के खाते में पूरी ₹22,300/- धनराशि सफलतापूर्वक वापस करा दी गई।
इस कार्यवाही में प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक यादव, कम्प्यूटर ऑपरेटर आशीष कुमार, और का0 कौशिक वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


