Azamgarh news:धूमधाम से मनाया गया महर्षि अरविन्द पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव एवं अभिभावक सम्मेलन

Maharishi Arvind Public School's annual function and parent's conference were celebrated with great pomp.

मार्टिनगंज

रिपोर्ट शिवम् सिंह

आजमगढ़:मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के खरसहन कला, दीदारगंज स्थित महर्षि अरविन्द पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव एवं अभिभावक सम्मेलन समारोह हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर मंडलायुक्त आजमगढ़ के प्रति निधि एसडीएम मार्टीनगंज दिव्या सिकरवार, दीदारगंज विधायक कमलाकांत राजभर,खंड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार यादव, कांग्रेस नेता अवधेश सिंह, टीडी पीजी कॉलेज जौनपुर के प्राचार्य राम आसरे सिंह एवं विद्यालय प्रबंधक अखिलेश सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया।

छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नृत्य, गीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दर्शकों ने खूब सराहना की। इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि मार्टीनगंज व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ सिंह वीनू, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पल्थी संतोष कुमार यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह,जितेंद्र सिंह, अनिल नारायण सिंह, दिलीप यादव, सुरेंद्र सिंह, राम आसरे सिंह, दिग्विजय सिंह, राजेंद्र प्रसाद यादव, राकेश कुमार यादव, चंद्रभान सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह ने मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों तथा मीडिया कर्मियों का माल्यार्पण कर , स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राम अचल यादव ने की, जबकि संचालन जितेंद्र मिश्रा ने किया। अंत में प्रधानाचार्य संजीव कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button