Azamgarh News:चिउटहरा में आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट का आजमगढ़ की सुखदेव पहलवान स्टेडियम टीम ने जीता फाइनल
Azamgarh News:Azamgarh's Sukhdev Pehalwan Stadium team won the final of the football tournament held in Chiuthara.

चिउटहरा में आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट का आजमगढ़ की सुखदेव पहलवान स्टेडियम टीम ने जीता फाइनल
सत्येन्द्र सिंह लालगंज आजमगढ़
लालगंज (आजमगढ़)। चिउटहरा में आयोजित खेलकूद एवं सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यक्रम में दौड़ प्रतियोगिता, फुटबॉल टूर्नामेंट तथा रक्तदान करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लालगंज के पूर्व अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवगांव के वर्तमान अधीक्षक डॉ. एआर सिंह की उपस्थिति रही।दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बालक व बालिकाओं तथा रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उद्धव सिंह उर्फ सोनू सिंह तथा विशिष्ट अतिथि जिला युवा कल्याण विभाग आजमगढ़ के सुल्तान सिंह ने वहां पहुंचकर खिलाड़ियों व आयोजकों का उत्साहवर्धन किया।फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सुखदेव पहलवान स्टेडियम व चिउटहरा के बीच खेला गया, जिसमें सुखदेव पहलवान स्टेडियम आजमगढ़ की टीम ने जीवन उजाला स्पोर्टिंग क्लब चिउटहरा को 2-1 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि जीवन उजाला स्पोर्टिंग क्लब चिउटहरा उपविजेता रही।आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से युवाओं में खेल भावना के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी का भी विकास होता है। इस अवसर पर जीवन उजाला समिति के अध्यक्ष डॉक्टर राजेश यादव, उपाध्यक्ष विनय सिंह, संजय यादव, राजेश मौर्य, सुनील प्रजापति, देवेंद्र प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी उमेश यादव, जितेंद्र सिंह झिनकू, बाला यादव, अभिमन्यू यादव, तेज बहादुर यादव गुल्लू आदि मौजूद रहे।


