Deoria news, बी आर डी बी डी पी जी काले ज, आश्रम बरहज में हुआ पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
बी आर डी बी डी पी जी कालेज, आश्रम बरहज में हुआ पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन।
देवरिया।
गोरखपुर विश्वाविद्यालय के दीनदयाल उपाध्याय शोध पीठ के तत्वावधान में आयोजित बाबा राघव दास भगवान दास पीजी कॉलेज आश्रम बरहज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक समाजशास्त्री डॉ.अरविंद कुमार पांडे के नेतृत्व में बच्चों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। डॉ विनय तिवारी डॉ धनंजय तिवारी एवं डॉ अनुज कुमार श्रीवास्तव ने निर्णायक मंडल के रूप में अपनी भूमिका का निर्वहन किया। प्रतियोगिता में बीए 6th सेमेस्टर के सोनू कुमार जायसवाल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। जिसे प्राचार्य डॉ शम्भू नाथ तिवारी ने आगे की नोडल एवं विश्वविद्यालय स्तर की प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामना प्रदान किया।



