Deoria news, समान न्याय संघर्ष समिति ने बरहट तहसील परिसर में लगाया मांग पत्र कैंप अधिवक्ताओं और नागरिकों का मिला व्यापक समर्थन

समान न्याय संघर्ष समिति ने बरहज तहसील परिसर में लगाया मांगपत्र कैंप,
अधिवक्ताओं व नागरिकों का मिला व्यापक समर्थन
देवरिया।
यूजीसी रेगुलेशन 2026 एवं अन्य कथित अन्यायपूर्ण प्रावधानों के विरोध में समान न्याय संघर्ष समिति द्वारा चलाए जा रहे “मांगपत्र अभियान” के अंतर्गत आज बरहज तहसील परिसर के समीप कैंप आयोजित किया गया।
सचिन सिंह, प्रमोद मिश्रा, सुधीर सिंह एवं नित्यानंद उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में अधिवक्ताओं और आम नागरिकों ने भारी संख्या में पहुंचकर राष्ट्रपति महोदया के नाम मांगपत्र भरते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।
इस अवसर पर देवरिया की समिति टीम भी बरहज में उपस्थित रही। वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी रेगुलेशन 2026 जैसे प्रावधानों से समाज में असंतोष और वैमनस्यता की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इसलिए इन पर पुनर्विचार आवश्यक है। अधिवक्ता समाज ने स्पष्ट किया कि वह समान न्याय की इस लोकतांत्रिक लड़ाई में समिति के साथ खड़ा है।
मांगपत्र अभियान में प्रमुख रूप से अनिल मिश्रा एडवोकेट, अमित भार्गव, अंबिकेश सिंह, नागेंद्र सिंह एडवोकेट, अनिरुद्ध तिवारी, अनुपम त्रिपाठी, कुलदेव सिंह, सोनू सिंह, दिवाकर सिंह, रत्नेश त्रिपाठी, बालमुकुंद मिश्रा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं संघर्ष समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
समिति ने 16 फरवरी को प्रस्तावित महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता का आह्वान भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button