Deoria news, श्री कृष्ण जन्म उत्सव की कथा सुन झूम उठे श्रद्धालु

श्री कृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुन झूम उठे श्रद्धालु। देवरिया।
ग्राम टैरिया में चल रहे, श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन श्री कृष्ण जन्मोत्सव की कथा का श्रद्धालुओं को रसपान कराते हुए कहां की जिस समय भगवान श्री कृष्ण के जन्म का समय आया उसे समय कंस के कारागार में भगवान वासुदेव और देवकी के सम्मुख चतुर्भुज रूप में आए और दर्शन दिया देवकी वासुदेव के प्रार्थना पर बालक बनकर माँ की गोद में उपस्थित हुए जिसको देखकर वासुदेव और देवकी ने प्रार्थना किया भगवान के जन्म लेते ही वसुदेव देवकी के हाथ की हथकड़ी पांव की बेडी एवं कारागार के फाटक खुल गए पहरेदार सो गए वासुदेव ने भगवान को सुप में रखकर, नंद और यशोदा के घर पहुंचा दिया भगवान के जन्मोत्सव की कथा सुनकर उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे और जय कन्हैया लाल की मदन गोपाल की जैसे भजनों पर नृत्य करने लगे कथा के दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित रहे तथा के अंत में यजमान द्वारा भगवान की भव्य आरती उतारी गई
और प्रसाद वितरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button