Azamgarh news :यू0पी0 112 के तहत आजमगढ़ को नई पीआरवी वाहनों की मिली सौगात
यू0पी0 112 के तहत आजमगढ़ को नई पीआरवी वाहनों की मिली सौगात

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
उत्तर प्रदेश पुलिस आपातकालीन प्रबंधन प्रणाली यू0पी0 112 के माध्यम से त्वरित एवं प्रभावी नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद आजमगढ़ को 11 अदद नये चार पहिया पीआरवी वाहन (स्कार्पियो) तथा 02 अदद दो पहिया पीआरवी वाहन (पल्सर) आवंटित किए गए हैं। यह आवंटन मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, यू0पी0 112 द्वारा किया गया है।
वर्तमान में जनपद आजमगढ़ में 57 चार पहिया एवं 16 दो पहिया पीआरवी वाहन क्रियाशील थे। नये वाहनों के शामिल होने के उपरांत अब जनपद में कुल 68 चार पहिया तथा 18 दो पहिया पीआरवी वाहन क्रियाशील हो जाएंगे, जिससे आपातकालीन सेवाओं की पहुंच और गति में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
आज दिनांक 03.02.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन्स, आजमगढ़ में नये प्राप्त पीआरवी वाहनों का फ्लैग ऑफ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जो कि श्रीमान् अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी एवं पुलिस उप महानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र के निर्देशन में संपन्न हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा प्राप्त 11 चार पहिया एवं 02 दो पहिया पीआरवी वाहनों को उनके आवंटित थाना क्षेत्रों हेतु हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
उक्त पीआरवी वाहन उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदान की जा रही आपातकालीन सेवाओं—जैसे पुलिस सहायता, अग्निशमन सेवा, चिकित्सा सेवा एवं रात्रि सुरक्षा—को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जनपद को उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे नागरिक आपातकालीन हेल्पलाइन 112 के माध्यम से किसी भी समय त्वरित सुरक्षा एवं सहायता प्राप्त कर सकें।
नई पीआरवी वाहनों का आवंटन विवरण-
चार पहिया पीआरवी आवंटन
कन्धरापुर – 01
मुबारकपुर – 01
बिलरियागंज – 01
तहबरपुर – 01
अहरौला – 01
सरायमीर – 01
देवगांव – 01
बरदह – 01
मेहनगर – 01
तरवा – 01
मेहनाजपुर – 01
दो पहिया पीआरवी आवंटन-
सिधारी – 01
बिलरियागंज – 01
इन सभी पीआरवी वाहनों के माध्यम से संबंधित थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा तथा आमजन को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।



