Azamgarh news :अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
बिलरियागंज थाना अंतर्गत बिन्दवल निवासी आवेदिका द्वारा थाना बिलरियागंज पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 15.12.2025 की रात्रि लगभग 20:00 बजे, उनकी नाबालिग पुत्री (उम्र लगभग 14 वर्ष) शौच के बहाने घर से निकली थी, जिसे अभियुक्त गोलू राजभर पुत्र सगीराम निवासी ग्राम बछुवापार, थाना कप्तानगंज द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया।
प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बिलरियागंज पर मु0अ0सं0 409/25 अन्तर्गत धारा 87/137(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
आज दिनांक 03.02.2026 को उ0नि0 अक्षयदीप सिंह मय हमराह का0 दीपक कुमार व छठ्ठू साहनी जैगहा बाजार क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग में मामूर थे। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि वांछित अभियुक्त गोलू राजभर खानकाह होते हुए बिन्दवल की ओर जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को ग्राम बिन्दवल के पास घेराबंदी कर समय 11:20 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त को उपरोक्त मुकदमे में वांछित होने की जानकारी देकर नियमानुसार हिरासत में लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button