आजमगढ़ में जमीन विवाद ने पकड़ा हिंसक रूप, निर्माण रोकने पर दबंगों का तांडव, लाठी-डंडों से पूरे परिवार पर हमला, कई घायल

Land dispute escalates into violence in Azamgarh; rioters resort to violence to stop construction, attack entire family with sticks, injuring several.

आजमगढ़ जनपद के तरवा थाना क्षेत्र ऊंचहुहां अंतर्गत भूमि विवाद को लेकर एक गंभीर और चिंताजनक घटना सामने आई है। गांव उचुहा निवासी सुरज कुमार पुत्र सुमान राम ने आरोप लगाया है कि 30 जनवरी 2026 को शाम लगभग 6 बजे उनके पैतृक खंडजे पर विपक्षी पक्ष द्वारा जबरन कब्जा करने की नीयत से खंडजे को उखाड़कर दीवार का निर्माण किया जा रहा था।पीड़ित के अनुसार जब उन्होंने और उनके परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया तो विपक्षी पक्ष आक्रोशित हो गया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों, फावड़े व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।मारपीट की इस घटना में पीड़ित के पिता सुमान राम, बड़े भाई गोविंद कुमार, माता राधिका देवी, भाभी सुनीता देवी, बहन सुनीता, बालक किशुन राम तथा परिवार की बुजुर्ग महिला कांता देवी को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों का उपचार कराया गया। पीड़ित का आरोप है कि विपक्षी पक्ष के पंचम, श्यामजीत, अरविंद, रमजीत, मनीष, परवीन, संजय, आकाश और विनोद सहित करीब 6 से 7 लोग इस हमले में शामिल थे।पीड़ित सुरज कुमार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि उक्त घटना की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी दर्ज कराई गई है।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भूमि विवाद को लेकर स्थिति और बिगड़ सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button