Azamgarh news :किशोरी के अपहरण मामले में वांछित ₹25,000/- के इनामिया को गिरफ्तार करने वाले 04 पुलिस कर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र दे कर किया सम्मानित

किशोरी के अपहरण मामले में वांछित ₹25,000/- के इनामिया को गिरफ्तार करने वाले 04 पुलिस कर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र दे कर किया सम्मानित

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना सिधारी पर प्राप्त तहरीर के आधार पर दिनांक 14.02.2023 को एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0–81/23, धारा 363 भादवि पंजीकृत किया गया।
विवेचना के दौरान पीड़िता द्वारा माननीय न्यायालय में दिये गये धारा 164 सीआरपीसी के बयान के अवलोकन से अभियोग में धारा 366/376 भादवि तथा 5J(2)/6 पाक्सो एक्ट की वृद्धि की गई। प्रकरण से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विरेन्द्र उर्फ सोनू पुत्र अर्जुन, निवासी ग्राम गुठी प्रसौनी, थाना बेलाटाड़ी प्रतापपुर, जिला नवलपरासी पश्चिम, राज्य लुम्बिनी (नेपाल), उम्र करीब 21 वर्ष को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा सम्मानित पुलिसकर्मियों के कर्तव्यनिष्ठ, परिश्रमी एवं सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई ।
प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों का विवरण—
1. निरीक्षक राकेश कुमार सिंह — थाना प्रभारी सिधारी, जनपद आजमगढ़
2. उ0नि0 जावेद — थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़
3. आरक्षी इन्दल कुमार — थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़
4. आरक्षी कुलदीप सरोज — थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़
उक्त सम्मान समारोह के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुबन कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी की उपस्थिति में आज दिनांक- 04.02.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा पुलिस कार्यालय आजमगढ़ में सभी पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button