Azamgarh news :फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दो-दो पासपोर्ट बनवाने वाला गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दो-दो पासपोर्ट बनवाने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
उ0नि0 अनिल कुमार सिंह, चौकी प्रभारी फरिहा, थाना निजामाबाद द्वारा थाना कार्यालय पर एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसमें बताया गया कि पासपोर्ट धारक रिजवान अहमद पुत्र सिद्दीक अहमद, निवासी सुराही, पोस्ट फरिहा, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ द्वारा कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग कर अलग-अलग पहचान विवरणों के आधार पर दो पासपोर्ट बनवाए गए हैं।
अभियुक्त द्वारा पहले पासपोर्ट हेतु एक जन्मतिथि एवं माता का नाम दर्शाया गया, जबकि दूसरे पासपोर्ट के लिए आधार कार्ड, आयु एवं निवास प्रमाण पत्रों में कूटरचना कर भिन्न जन्मतिथि, माता-पिता एवं अन्य विवरण अंकित कर पासपोर्ट बनवाया गया। इस प्रकार अभियुक्त द्वारा अपने अभिलेखों में कूटरचना कर जालसाजी किए जाने के तथ्य प्रकाश में आए।
उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना निजामाबाद पर मु0अ0सं0–408/25 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस तथा धारा 12(1) पासपोर्ट अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
आज दिनांक 04.02.2026 को विवेचना के दौरान उ0नि0 राज नारायण पाण्डेय द्वारा वांछित अभियुक्त को पूछताछ हेतु थाना उपस्थित होने के लिए तलब किया गया। अभियुक्त थाना उपस्थित हुआ, जिसे अभियोग से अवगत कराते हुए आवश्यक पूछताछ की गई। अभियुक्त अपने बचाव में कोई वैध साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका। अभियोग की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्त को समय 12:20 बजे पुलिस हिरासत में लेकर नियमानुसार माननीय न्यायालय भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button