Azamgarh news :आगजनी की दो घटनाओं में एक आरोपी गिरफ्तार एवं एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

आगजनी की दो घटनाओं में एक आरोपी गिरफ्तार एवं एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना जीयनपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चौको खुर्द में आगजनी की दो अलग-अलग घटनाओं के सम्बन्ध में थाना जीयनपुर पर अभियोग पंजीकृत किया गया था।
पहली घटना में दिनांक 02.01.2025 की रात्रि लगभग 01:00 बजे टीनशेड में खड़ी चार पहिया वाहन, मोटरसाइकिल, साइकिल एवं घरेलू सामान में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आग लगा दी गई, जिससे उक्त संपत्ति पूर्णतः जलकर नष्ट हो गई। इस सम्बन्ध में थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0–32/2026, धारा 326(F) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
दूसरी घटना में दिनांक 23.01.2026 की रात्रि लगभग 11:45 बजे घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल में अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगा दी गई, जिससे निजी संपत्ति को भारी क्षति हुई। इस सम्बन्ध में थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0–39/2026, धारा 326(F) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। दोनों अभियोगों की विवेचना उ0नि0 जाफर खान द्वारा की जा रही थी।
दिनांक 04.02.2026 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदय एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी सगड़ी महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर के नेतृत्व में उ0नि0 जाफर खान मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर प्रभावी कार्यवाही की गई।
दिनांक 03.02.2026 को—
समय 14:00 बजे, ग्राम चौको खुर्द से एक बाल अपचारी को नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में लिया गया, तथा
समय 23:55 बजे, ग्राम तरौका से अभियुक्त रंजीत उर्फ विल्खू विश्वकर्मा पुत्र विजय प्रकाश विश्वकर्मा, निवासी ग्राम चौको खुर्द, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button