Azamgarh news :शादी का लालच देकर शारीरिक शोषण करने के आरोप में बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

शादी का लालच देकर शारीरिक शोषण करने के आरोप में बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना मेहनाजपुर क्षेत्र की एक युवती द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गई कि वह लगभग 19 वर्ष की है तथा अभियुक्त के साथ विगत लगभग 04 वर्षों से प्रेम-संबंध था। आरोप है कि दिनांक 31.01.2026 को अभियुक्त द्वारा शादी का झांसा देकर वादिनी को बनारस ले जाकर शारीरिक संबंध स्थापित किया गया तथा बाद में शादी से इंकार कर दिया गया।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मेहनाजपुर पर मु0अ0सं0 08/2026 धारा 69, 87 बीएनएस पंजीकृत किया गया। उक्त मुकदमे की विवेचना उ0नि0 परमहंस मौर्य द्वारा की जा रही है।
दिनांक 04.02.2026 को उ0नि0 परमहंस मौर्य मय हमराह पुलिस टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र व संदिग्ध व्यक्ति चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर इटैली बाजार के पास से एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
बाल अपचारी को कारण बताकर समय लगभग 07:40 बजे पुलिस अभिरक्षा में लिया गया तथा उसके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button